MPPSC Exam Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

MPPSC Exam Calendar 2026 PDF Download: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 33 परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

📅 प्रकाशित तिथि:
🔄 अंतिम अपडेट:

नमस्ते दोस्तों! स्वागत है आप सभी का Govtjob mp पर।

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपना आगामी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा 2026 से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती तक कुल 33 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विवरण दिया गया है।


MPPSC Exam Calendar 2026 Official PDF List by Govtjob mp
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी वर्ष 2026 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम।

यदि आपने अभी हाल ही में जारी हुआ MP ESB (व्यापम) परीक्षा कैलेंडर 2026 देखा है, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी PSC की तैयारी को भी नई धार दें।


MPPSC Exam Calendar 2026: परीक्षाओं की पूरी सूची

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 की प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें इस प्रकार हैं:

एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें है - govtjobmp.com


क्र. परीक्षा का नाम (Exam Name) परीक्षा की तारीख (Date)
1राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025उच्च न्यायालय के आदेश पश्चात
2सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा-2025 (I)04 जनवरी 2026
3उप संचालक, प्राचार्य, सहायक संचालक (तकनीकी)-202522 फरवरी 2026
4राज्य पात्रता परीक्षा (SET) - 202601 मार्च 2026
5राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-202522 मार्च 2026
6राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-202626 अप्रैल 2026
7सहायक कुल सचिव परीक्षा-202517 मई 2026
8-10आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-202507 जून 2026
11-19सहायक प्राध्यापक (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र, योगिक विज्ञान)12 जुलाई 2026
20-23सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र)02 अगस्त 2026
24-29सहायक प्राध्यापक (भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित, कंप्यूटर विज्ञान II)30 अगस्त 2026
30राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-202607 - 12 सितंबर 2026
31राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-202627 सितंबर 2026
32सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा-202618 अक्टूबर 2026
33सहायक संचालक (किसान कल्याण तथा कृषि विकास)-202522 नवंबर 2026

Govtjob mp की विशेष सलाह:

  • MPPSC Prelims 2026: अपनी तैयारी में 26 अप्रैल 2026 को अपना लक्ष्य बनाकर चलें। अब आपके पास केवल 4 महीने शेष हैं।
  • Syllabus Focus: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के उम्मीदवार जुलाई और अगस्त की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपना रिवीजन शुरू कर दें।
  • Official Website: किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए समय-समय पर mppsc.mp.gov.in चेक करते रहें।
नोट: आयोग द्वारा दी गई ये सभी तारीखें प्रस्तावित (Tentative) हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव संभव है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. MPPSC प्रीलिम्स 2026 का एग्जाम कब होगा?
उत्तर: कैलेंडर के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।

Q2. क्या 2026 में ADPO की परीक्षा भी है?
उत्तर: जी हाँ, ADPO परीक्षा 18 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

Q3. MP SET 2026 परीक्षा की तारीख क्या है?
उत्तर: राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 01 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश की सभी सरकारी भर्तियों की सबसे तेज अपडेट के लिए Govtjob mp के साथ जुड़े रहें। इस पोस्ट को अपने उन मित्रों के साथ शेयर करें जो MPPSC की तैयारी कर रहे हैं।

धन्यवाद!
टीम— Govtjob mp

Post a Comment for "MPPSC Exam Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट"

📢 Important: MP Govt Job, Admit Card, Result और Rojgar Nirman PDF की Fast Update के लिए हमारा Telegram Bot & Channel जरूर जॉइन करें।