MPPSC Exam Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
MPPSC Exam Calendar 2026 PDF Download: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 33 परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
📅 प्रकाशित तिथि:
🔄 अंतिम अपडेट:
नमस्ते दोस्तों! स्वागत है आप सभी का Govtjob mp पर।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपना आगामी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा 2026 से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती तक कुल 33 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विवरण दिया गया है।
यदि आपने अभी हाल ही में जारी हुआ MP ESB (व्यापम) परीक्षा कैलेंडर 2026 देखा है, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी PSC की तैयारी को भी नई धार दें।
MPPSC Exam Calendar 2026: परीक्षाओं की पूरी सूची
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 की प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें इस प्रकार हैं:
एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें है - govtjobmp.com
| क्र. | परीक्षा का नाम (Exam Name) | परीक्षा की तारीख (Date) |
|---|---|---|
| 1 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 | उच्च न्यायालय के आदेश पश्चात |
| 2 | सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा-2025 (I) | 04 जनवरी 2026 |
| 3 | उप संचालक, प्राचार्य, सहायक संचालक (तकनीकी)-2025 | 22 फरवरी 2026 |
| 4 | राज्य पात्रता परीक्षा (SET) - 2026 | 01 मार्च 2026 |
| 5 | राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2025 | 22 मार्च 2026 |
| 6 | राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 | 26 अप्रैल 2026 |
| 7 | सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 | 17 मई 2026 |
| 8-10 | आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 | 07 जून 2026 |
| 11-19 | सहायक प्राध्यापक (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र, योगिक विज्ञान) | 12 जुलाई 2026 |
| 20-23 | सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र) | 02 अगस्त 2026 |
| 24-29 | सहायक प्राध्यापक (भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित, कंप्यूटर विज्ञान II) | 30 अगस्त 2026 |
| 30 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 | 07 - 12 सितंबर 2026 |
| 31 | राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026 | 27 सितंबर 2026 |
| 32 | सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा-2026 | 18 अक्टूबर 2026 |
| 33 | सहायक संचालक (किसान कल्याण तथा कृषि विकास)-2025 | 22 नवंबर 2026 |
Govtjob mp की विशेष सलाह:
- MPPSC Prelims 2026: अपनी तैयारी में 26 अप्रैल 2026 को अपना लक्ष्य बनाकर चलें। अब आपके पास केवल 4 महीने शेष हैं।
- Syllabus Focus: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के उम्मीदवार जुलाई और अगस्त की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपना रिवीजन शुरू कर दें।
- Official Website: किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए समय-समय पर mppsc.mp.gov.in चेक करते रहें।
नोट: आयोग द्वारा दी गई ये सभी तारीखें प्रस्तावित (Tentative) हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव संभव है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
मध्य प्रदेश की सभी सरकारी भर्तियों की सबसे तेज अपडेट के लिए Govtjob mp के साथ जुड़े रहें। इस पोस्ट को अपने उन मित्रों के साथ शेयर करें जो MPPSC की तैयारी कर रहे हैं।

Post a Comment for "MPPSC Exam Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट"